फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दिल्ली प्रदर्शन में 400 मजदूरों के जाने का मचा शोर, 6 बसें सीज

विज्ञापन
परिवहन विभाग के अफसरों की ओर से सीज की गई बसें। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत/गजरौला। गोंडा-बहराइच से 400 से अधिक मजदूरों के छह निजी बसों से दिल्ली के जंतर-मंतर में हो रहे प्रदर्शन में जाने का शोर मच गया। लखनऊ मुख्यालय से आई टीम ने गजरौला क्षेत्र में चेकिंग कर राष्ट्रीय राजमार्ग पर कार्रवाई करते हुए छह बसों को सीज कर दिया।
विज्ञापन

ऐसे में देर रात सभी मजदूर बृहस्पतिवार देर रात हाईवे पर फंस गए, जिन्हें अगले दिन शुक्रवार को दूसरे वाहनों से उनके गंतव्य लुधियाना और जालंधर के लिए रवाना किया गया।
बृहस्पतिवार की देर रात लखनऊ मुख्यालय से आई परिवहन विभाग की टीम ने पूरनपुर मार्ग पर चेकिंग अभियान चलाया। टीम ने गजरौला क्षेत्र में गोंडा-बहराइच की ओर से आ रही छह बसों को सीज कर गजरौला थाने में खड़ा किया।
विज्ञापन

ऐसे में बस में सवार करीब 400 से अधिक सवारियों को रात के समय दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बाद में शुक्रवार सुबह प्रशासन की ओर से यात्रियों को सरकारी रोडवेज बसों के माध्यम से उनके गंतव्य पंजाब के लिए रवाना करने की व्यवस्था की गई।
पूरनपुर में भी छह वाहन सीज : यात्रीकर अधिकारी वर्डिस चतुर्वेदी ने बताया कि लखनऊ मुख्यालय से विभाग की टीम आई थी। उनके ओर से कार्रवाई की गई है। बताया हमारी टीम ने पूरनपुर क्षेत्र में अभियान चलाकर छह वाहनों को सीज किया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें