फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: युवती से छेड़खानी के बाद हंगामा, परिजनों ने आरोपी को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोतवाली क्षेत्र में युवती से छेड़खानी और अश्लील हरकतें होने की जानकारी पर परिजन आक्रोशित हो गए। आरोपी के दुकान पर पहुंचकर उसके साथ मारपीट की। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को शांत कराया। मारपीट करने पर दोनों पक्षों के दो लोगों का शांतिभंग में चालान किया गया। वहीं, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर दो लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक मोहल्ले की युवती ने कोतवाली में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि शुक्रवार को आरोपी अभिषेक शंखधार और शिवम रस्तोगी ने उसका पीछा किया। आरोप है कि रास्ते में रोककर आरोपियों ने उसके साथ छेड़खानी करते हुए अश्लील हरकतें कीं और टिप्पणी की। विरोध करने और शिकायत की बात कहने पर आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए मारपीट की।
युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। बताया गया है कि आरोपी अभिषेक शंखधार शहर के एक वार्ड से सभासद का रिश्तेदार है, जबकि दूसरा आरोपी लाल रोड स्थित जमुनी चौराहा के पास सराफा की दुकान संचालित करता है। घटना की जानकारी मिलते ही युवती के परिजन जमुनी चौराहा स्थित दुकान पर पहुंचे और हंगामा करते हुए आरोपी की पिटाई कर दी। इससे लाल रोड पर खलबली रही। दुकान में हुई मारपीट की पूरी घटना वहां लगे सीसी कैमरे में कैद हो गई। सूचना पर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची।
विज्ञापन

कोतवाल सत्येंद्र कुमार ने बताया कि युवती के परिजनों की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर विवेचना की जा रही है। मारपीट के प्रकरण में शांतिभंग की कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें