बीसलपुर (पीलीभीत)। मेडिकल परीक्षण में पुष्टि होने पर पुलिस ने पहले से ही दर्ज रिपोर्ट में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धाराएं जोड़ दी हैं।
कोतवाली क्षेत्र की एक किशोरी को 10 जुलाई को देहरादून के शैलापुर निवासी युवक बहला फुसलाकर ले गया था। किशोरी के पिता ने उसी दिन कोतवाली में आरोपी के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज करा दी थी, इसमें आरोपी के फोन नंबर का जिक्र भी किया गया था। पुलिस ने फोन पर आरोपी को काफी हड़काया और किशोरी को लेकर तत्काल कोतवाली आने को कहा था।
पुलिस की चेतावनी के बाद युवक तीन दिन पूर्व किशोरी को साथ कोतवाली पहुंच गया था। पुलिस ने आरोपी को उसी दिन जेल भेज दिया था। सरकारी अस्पताल में कराए गए मेडिकल परीक्षण में किशोरी से दुष्कर्म होने की पुष्टि हुई है। एसएसआई जितेंद्र सिंह ने बताया कि पहले से ही दर्ज रिपोर्ट में दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट की धारा जोड़ दी गई है। संवाद