फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपात्र होने पर योजना का लाभ लेने वालों से होगी रिकवरी

Wed, 03 May 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
एसडीएम ने की अध्यक्षता में हुई खाद्य सुरक्षा योजना की बैठक
विज्ञापन
एसडीएम पुष्पा देवरार की अध्यक्षता में बुधवार को राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना को पारदर्शी रूप से लागू करने के लिए प्रधान, कोटेदार और आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों संग बैठक की। इसमें उन्होंने बताया कि वही लोग खाद्य सुरक्षा का लाभ ले सकेंगे जो पात्रता की श्रेणी में होंगे। राशन कार्डों की समय-समय पर समीक्षा की जाएगी। इसमें अगर कोई अपात्र योजना का लाभ लेता मिला है तो उससे रिकवरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि राशन कार्डों की जांच करने बाली टीम में शामिल किए गए सदस्य सर्वप्रथम बेवा, गरीब व मजदूर तबके के लोगों को प्राथमिकता दें। इसके लिए प्रत्येग गांव में सतर्कता कमेटी का गठन किया गया है। ग्रामीणों को जानकारी दी गई कि अब बीपीएल कार्डधारकों को दो लीटर व अंतोदय को चार लीटर मिटटी का तेल एवं एक यूनिट पर पांच किलो राशन दिया जाएगा। राशन कार्ड पर अब चीनी नहीं मिलेगी। कार्यक्रम के बाद खण्ड विकास अधिकारी सुभाष नेमा ने सभी को अपना गांव खुले में सौच से मुक्त रखने की शपथ दिलाई। डीएसओ रमन मिश्रा, ब्लाक प्रमुख कौसर जहां, डॉ. एएच अंसारी, निसार अहमद, इल्यास अहमद खान, मोहम्मद ताहिर, रजनीश शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें