फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कम खरीद पर केंद्र प्रभारियों को नोटिस

Wed, 03 May 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 काफी प्रयासों के बाद भी गेहूं खरीद नहीं बढ़ रही है। निरीक्षण के दौरान कम खरीद मिलने पर डिप्टी आरएमओ ने क्रय केंद्र प्रभारियों को नोटिस जारी किया है। उधर मंडी में भी गेहूूं की आवक घट गई है। जिले में गेहूं खरीद के लिए 3.82 लाख मीट्रिक टन का लक्ष्य मिला है। इसके सापेक्ष अब तक दो हजार मीट्रिक टन गेहूं की खरीद भी नहीं हो सकी है। मंगलवार को प्रभारी डिप्टी आरएमओ कांती राठौर ने खाद्य विभाग के क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। क्रय केंद्रों पर लक्ष्य से काफी कम खरीद मिलने पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त कर क्रय केंद्र प्रभारियों नोटिस जारी किए। इसके साथ ही उन्होंने केंद्र प्रभारियों को गांव में जाकर किसानों से संपर्क करने के निर्देश दिए। डिप्टी ने बताया कि क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर खरीद बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। खाद्य विभाग के सभी नौ केंद्र प्रभारियों को नोटिस भी जारी किया गया है। उधर, मंडी में गेहूं की आवक घटने लगी है। बुधवार को मात्र आठ हजार क्विंटल की आवक मंडी में दर्ज की गई, लेकिन मिलीभगत के चलते आढ़तों पर पहुंच रहे गेहूं को कम दाम पर खरीदकर क्रय केंद्रों पर दर्शाने का खेल बदस्तूर जारी है। मंडी में अधिकांश क्रय केंद्र संबंधित ठेकेदार अथवा उनकेे अपनों की आढ़तों के आसपास ही खोले गए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें