फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपेंद्र आत्महत्या प्रकरण: पीड़ित परिवार से मिला सपा का प्रतिनिधिमंडल, हर संभव मदद करने का दिया आश्वासन

Sat, 25 Jul 2026 04:54 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, बीसलपुर (पीलीभीत)

सार

सपा के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को बीसलपुर में आत्महत्या करने वाले उपेंद्र शंखधर के परिजनों से मुलाकात की। उपेंद्र ने 13 जुलाई को उत्पीड़न से परेशान होकर फंदा लगाकर जान दे दी थी। उनके भाई ने पांच लोगों के विरुद्ध आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार को हर संभव मदद और न्याय दिलाने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
पीड़ित परिवार से मिले सपा नेता - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के बीसलपुर में समाजवादी पार्टी (सपा) का प्रतिनिधिमंडल शनिवार को मोहल्ला दुर्गा प्रसाद में आत्महत्या करने वाले नगर पालिका परिषद के बर्खास्त कर्मचारी उपेंद्र शंखधर के परिजनों से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने परिजनों को मदद करने का आश्वासन दिया।

विज्ञापन


उपेंद्र शंखधर ने उत्पीड़न से परेशान होकर 13 जुलाई को अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली थी। मृतक के भाई अनुराग शर्मा ने इस संबंध में आत्महत्या करने के लिए प्रेरित करने के आरोप में कोतवाली में पांच लोगों के विरुद्ध नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। 

सपा के प्रतिनिधिमंडल ने शनिवार को मृतक के घर जाकर परिजनों से मुलाकात की। उनसे पूरे मामले की विस्तार से  जानकारी ली और पार्टी स्तर से उनकी हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल में शामिल नेताओं ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे ये नेता 
प्रतिनिधिमंडल में सपा जिला अध्यक्ष जगदेव सिंह जग्गा, लखनऊ से आए  पूर्व एमएलसी शशांक यादव, शाहजहांपुर के पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद, पूर्व मंत्री अनीस अहमद खान उर्फ फूलबाबू, पूर्व एमएलसी अमित यादव रिंकू, सपा महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय सचिव दिव्या गंगवार और सपा के विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष शैलेश शर्मा शामिल थे।

परिजनों से मुलाकात करने के बाद  प्रतिनिधिमंडल के नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि मामले की जानकारी सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष को दी जाएगी। पार्टी स्तर से पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने का पूरा प्रयास करेंगे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें