फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संशोधित खबर: सड़क पार करते समय घोड़ा-बग्घी की टक्कर से वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना क्षेत्र में सितारगंज हाईवे किनारे एक धर्मकांटे के पास शुक्रवार सुबह वृद्ध का शव मिलने से हलचल रही। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की तो सीसी फुटेज में सामने आया कि बुजुर्ग सड़क पार करते समय घोड़ा-बग्घी की चपेट में आ गया था। मृतक की पहचान अमरिया क्षेत्र के ग्राम चटिया भैंसा निवासी सोमपाल के रूप में हुई है।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह करीब छह बजे पीआरवी को सूचना मिली कि निसरा स्थित एक धर्मकांटे के पास एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहां करीब 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला। उनके सिर और हाथ में चोट के निशान थे। मृतक के पास एक काले रंग का बैग भी मिला, जिसमें घरेलू उपयोग के कुछ कपड़े रखे थे।
पुलिस ने बताया कि घटनास्थल के आसपास लगे सीसी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में स्पष्ट दिखाई दिया कि सुबह करीब चार बजे बुजुर्ग सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान वह घोड़ा-बग्घी से टकरा गया, जिससे उन्हें चोटें आईं। हादसे के बाद वह स्वयं उठकर हाईवे किनारे स्थित धर्मकांटे परिसर के पास पहुंचे और वहीं लेट गए। कुछ समय बाद उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजन ने पुलिस को बताया कि सोमपाल बृहस्पतिवार को बदायूं जाने के लिए घर से निकले थे। वे जहानाबाद क्षेत्र में क्यों गए, इसपर परिजन कुछ नहीं बता सके। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि सीसी फुटेज और मौके से मिले साक्ष्यों के आधार पर मामला सड़क दुर्घटना का प्रतीत हो रहा है। घटना के संबंध में आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें