फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: संशोधित खबर=एएसपी विक्रम दहिया का चंदौली तबादला, हिमांशु गौरव को जिम्मेदारी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। करीब ढाई साल के कार्यकाल के बाद अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) विक्रम दहिया का तबादला चंदौली कर दिया गया है। शासन से जारी तबादला आदेश के बाद वह पीलीभीत से रवाना होकर चंदौली में अपर पुलिस अधीक्षक का पद संभालेंगे। उनके स्थान पर आगरा से अपर पुलिस आयुक्त हिमांशु गौरव को नया एएसपी बनाया गया। आईपीएस अधिकारी विक्रम दहिया वर्ष 2024 से पीलीभीत में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे। अपने कार्यकाल के दौरान उन्होंने जिले में कानून-व्यवस्था और पुलिसिंग से जुड़े कार्यों में जिम्मेदारी संभाली। शासन के आदेश के तहत उनका स्थानांतरण अब इसी पद पर चंदौली किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें