फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: किसान को मारने वाले बाघ को ट्रैंक्युलाइज कर पकड़ने की मिली अनुमति

विज्ञापन
पूरनपुर क्षेत्र के गांव नजीरगंज के पास रास्ते पर घूमता तेंदुआ - वीडियो ग्रेब - फोटो : 1
विज्ञापन
गन्ना के खेत के समीप बनाया गया मचान, ट्रैंक्यूलाइज स्पेशलिस्ट पहुंचे
विज्ञापन

पूरनपुर। हजारा क्षेत्र के गांव कबीरगंज के समीप किसान को मारने वाले बाघ को ट्रैंक्युलाइज कर पकड़ने की अनुमति वन विभाग की टीम को मिल गई। यहां खेत के समीप टीम ने मचान बनाया है। अब लखीमपुर खीरी उत्तरी से बाघ को ट्रैंक्युलाइज करने के लिए चिकित्सकों की टीम भी मौके पर पहुंच गई है।

शुक्रवार को गांव कबीरगंज के समीप खेतों की ओर जा रहे गोवंश पर खेत से निकले बाघ ने पीछा कर झपटने का प्रयास किया था। शोर-शराबा और गोवंश के धान के खेत की ओर भागने पर बाघ फिर खेत में चला गया था। बाघ ने 28 अगस्त को गांव शांतीनगर के मुंशी प्रसाद पर उस समय हमला कर मार डाला था। जब वह केले का खेत देखने गए थे।
विज्ञापन

शनिवार को बाघ फिर गांव कबीरगंज के समीप गन्ना के खेत के पास घूमते हुए देखा गया, जिसको देख लोगों ने शोर किया।
संपूर्णानगर रेंजर ललित कुमार ने बताया कि बाघ को ट्रैंक्युलाइज कर पकड़ने की अनुमति मिल गई है। गन्ना के खेत के समीप मचान बनाया गया है। खीरी उत्तरी से डॉ. दया और डॉ. तल्हा पहुंचे हैं। रविवार को बाघ को ट्रैंक्युलाइज कर पकड़ने की कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन



तेंदुए को देख मचाया शोर, वीडियो वायरल

पूरनपुर। सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र के गांव नजीरगंज के समीप शुक्रवार शाम को खेत से निकलकर रास्ते में घूम रहे तेंदुए को देखकर राहगीरों ने शोर मचाया। तब तेंदुआ चला गया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है। खुटार रेंजर दिनेश बटोला ने बताया कि टीम निगरानी कर रही है। सामाजिक वानिकी के रेंजर सोबरन लाल ने बताया कि शनिवार को तेंदुए की लोकेशन नहीं मिल सकी। लोगों को सतर्क किया गया है। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें