फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: पीलीभीत में भाजपा प्रत्याशी सहित 12 लोगों ने कराया नामांकन, बागी नेताओं ने भी भरे पर्चे

Mon, 24 Apr 2023 08:03 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

निकाय चुनाव के दूसरे चरण के मतदान के लिए जिले में 17 अप्रैल से नामांकन प्रक्रिया शुरू की गई थी। सोमवार 24 अप्रैल को इसका अंतिम दिन था। जिले में विभिन्न पदों के लिए 60 से अधिक लोगों ने नामांकन किया है। अब नामांकनपत्रों की जांच के बाद वैध पर्चों की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
राजीव अग्रवाल अपनी पुत्रवधू के साथ , अवनेश कौशिक पत्नी प्रियंका के साथ - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नामांकन के अंतिम दिन सोमवार को पीलीभीत नगर पालिका सीट से अध्यक्ष पद के लिए भाजपा प्रत्याशी आस्था अग्रवाल के अलावा निवर्तमान अध्यक्ष विमला जायसवाल सहित 12 लोगों ने नामांकन कराया। पुलिस प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद रही। नामांकन स्थल पर सिटी मजिस्ट्रेट के अलावा सीओ सिटी मौजूद रहीं।

विज्ञापन


सोमवार को ड्रमंड राजकीय इंटर कॉलेज में काफी भीड़ रही। इसके चलते हर केंद्र पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया। अंतिम दिन भाजपा प्रत्याशी आस्था अग्रवाल, भाजपा से टिकट न मिलने पर बागी प्रत्याशी प्रियंका कौशिक, सपा से टिकट न मिलने पर निर्दलीय के तौर पर राजीव अग्रवाल टीटी ने अपनी पुत्रवधू आकांक्षा अग्रवाल का नामांकन कराया। 

बसपा से उर्मिला गौतम ने नामांकन का दूसरा सेट दाखिल किया तो निवर्तमान पालिका अध्यक्ष विमला जायसवाल ने पति प्रभात जायसवाल के साथ जाकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इसके अलावा पूर्व पालिका अध्यक्ष इशरत हसन ने अपनी पत्नी शबाना खान का राष्ट्रीय लोकदल से नामांकन करवाया तो निर्दलीय के तौर पर संगीता मौर्य के अलावा पांच और लोगों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किए।

विज्ञापन

भाजपा प्रत्याशी डॉ. आस्था अग्रवाल, विमला जायसवाल - फोटो : अमर उजाला

नगर पंचायत के लिए इन्होंने दाखिल किया नामांकन 

इसके अलावा नगर पंचायत नौगवा पकड़िया से भाजपा की संदीप कौर, न्यूरिया से भाजपा की ही शाहजहां बेगम और जहानाबाद नगर पंचायत से भाजपा उम्मीदवार यामीन ने नामांकन पत्र जमा किए।

बीसलपुर नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए 12 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए। इनमें भाजपा प्रत्याशी शशि जायसवाल, सपा प्रत्याशी शबनम बेगम, बसपा प्रत्याशी सलमा बेगम, मीतू जायसवाल और रीशू आदि शामिल रहे। इसके अलावा सभासद पद के लिए भी 62 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए। 

नगर पंचायत बिलसंडा के अध्यक्ष पद के लिए आठ और सभासद के लिए 19 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए तो नगर पंचायत बरखेड़ा के अध्यक्ष पद के लिए चार और सभासदों के पद के लिए 27 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र दाखिल किए।
 
विज्ञापन

अंतिम दिन तक बिके नामांकन 

नगर निकाय चुनाव को लेकर अंतिम दिन 24 अप्रैल तक तीनों नगर पालिकाओें में अध्यक्ष पद के लिए 116 पर्चों की बिक्री हुई। इसमें तय समय तक 62 लोगों ने अपने नामांकन पत्र को दाखिल किया। इसके अलावा नगर पंचायत के लिए 169 पर्चे बिके लेकिन 111 ही जमा हो सके। अब जांच के बाद इसकी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें