फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा 2020: हाईस्कूल के सामाजिक विज्ञान के पेपर में उलझे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। यूपी बोर्ड परीक्षा के आठवें दिन पहली पाली में हाईस्कूल की सामाजिक विज्ञान और इंटर में टेक्सटाइल समेत वोकेशनल विषयों की परीक्षा हुई। पहली पाली में 23,043 परीक्षार्थियों में से 21,184 ने परीक्षा दी, 1854 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। इंटरमीडिएट में 113 परीक्षार्थियों मे से पांच ने परीक्षा छोड़ी। सामाजिक विज्ञान के पेपर को लेकर हाईस्कूल के परीक्षार्थी परेशान दिखाई दिए। हाईस्कूल में 13275 छात्र और 9655 छात्राएं पंजीकृत हैं। इनमें से 11982 छात्र और 9094 छात्राओं ने परीक्षा दी, जबकि 1854 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। कालेजों के निरीक्षण को पहुंचे डीआईओएस संतप्रकाश ने बताया कि पूरनपुर तहसील क्षेत्र के किसी भी केंद्र पर नकलची नहीं पकड़ा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें