फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी बोर्ड व परिषदीय  वार्षिक परीक्षाएं संपन्न

Mon, 21 Mar 2016 11:37 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 जिले में चल रहीं यूपी बोर्ड परीक्षाएं सोमवार को संपन्न हो गईं। अंतिम दिन हुई परीक्षा में 95 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। वहीं परिषदीय विद्यालयों में चल रहीं वार्षिक परीक्षाएं भी सोमवार को समाप्त हो गईं। 
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा के तहत सोमवार को अंतिम दिन प्रथम पाली में भूगोल और द्वितीय पाली में टंकण और व्यवसायिक विषय की परीक्षा हुई। प्रथम पाली में पंजीकृत 1126 के सापेक्ष 1031 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। वहीं 95 परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। डीआईओएस जेके वर्मा ने बताया कि बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हो गई हैं। अंतिम दिन कोई नकलची नहीं पकड़ा गया है।
उधर, बेसिक शिक्षा परिषद द्वारा संचालित परिषदीय विद्यालयों में चल रहीं वार्षिक परीक्षाएं भी सोमवार को समाप्त हो गईं। जिले के 1806 परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को कक्षा छह, सात व आठ के बच्चों ने पहली पाली में पर्यावरणीय अध्ययन व दूसरी पाली में खेल एवं स्वास्थ्य विषय की परीक्षा दी। इधर बीएसए अंबरीष कुमार यादव ने बताया कि परिषदीय वार्षिक परीक्षाएं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो गई है। कक्षा पांच की उत्तरपुस्तिकाओं को मूल्यांकन भी संकुल स्तर पर शुरू हो चुका है। वहीं कक्षा आठ की उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन ब्लाक स्तर पर किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें