फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजनीतिक पार्टियों और व्यापारी नेताओं से बैठक के बाद जारी किया नया रोस्टर

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। अनलॉक के दूसरे चरण में बाजार खोलने को लेकर नया रोस्टर जारी करने से पहले डीएम और एसपी ने राजनीतिक पार्टियों के पदाधिकारियों और व्यापारी नेताओं के साथ बैठक की। इसमें उन्होंने अपनी मंशा बताई और सुझाव भी लिए। डीएम और एसपी ने महामारी को ध्यान में रखते हुए गाइडलाइन के नियमों का पालन करने और कराने पर भी जोर दिया।
विज्ञापन

गांधी सभागार में बुधवार को हुई बैठक में डीएम ने कहा कि यह सभी की जिम्मेदारी है कि बाजार में अत्याधिक भीड़ न होने पाए और सामाजिक दूरी का पालन भी हो। साथ ही आम लोगों और व्यापारियों को भी कोई असुविधा न हो, इसलिए अति आवश्यक सेवाओं पर समय सीमा बाध्यता नहीं रखी गई है। नए रोस्टर के हिसाब से बाजार खोलने के लिए डीएम ने सहयोग मांगा। एसपी अभिषेक दीक्षित ने सभी व्यापारी को कोविड-19 के प्रोटोकाल का नियमित अनुपालन करने और पुलिस प्रशासन का पूरा सहयोग करने की बात कही। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश गुप्ता, एडीएम देवेंद्र प्रताप मिश्र, अतुल कुमार सिंह, एएसपी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें