फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली कनेक्शन दिलाने को ग्रामीण का प्रदर्शन

Tue, 29 Dec 2015 10:58 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
अमरिया क्षेत्र के उत्तराखंड से सटे गांव बहरूआ के ग्रामीणों ने बिजली कनेक्शन दिलाने की मांग कर कलक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया और डीएम को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुुंचे ग्रामीणों ने बताया कि उनका गांव उत्तराखंड की सीमा के निकट है। इस गांव में बिजली कनेक्शन दिलाने को पिछले दिनों विभाग ने पोल लगवाए थे लेकिन मेन लाइन से उनके गांव तक आने वाले के बीच में पड़े रहे एक खेत का स्वामी इसका विरोध कर रहा है, जिससे बिजली की लाइन नहीं पड़ पा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस चौकी पर भी की गई। इसके बाद भी बिजली की लाइन नहीं डाली गई। ग्रामीणों का आरोप है कि एक ग्रामीण के कारण पूरे गांव को बिजली की सुविधा से वंचित हो रहा है। बिजली लाइन न डालने दे रहे ग्रामीण के खिलाफ कार्रवाई कराने और खंभों पर लाइन बिछवाने की मांग कर प्रदर्शन किया। प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। इसमें गोविंद व्यापारी, मंगल, राबिन, आकाश, संजीव राय, प्रदीप, नवो कुमार, कृष्णा, सुजल ढाली, नरेश, विपुल मंडल, समीर, मानिक मिस्त्री सहित कई लोग थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें