फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुहेलखंड विश्वविद्यालयः थर्मल स्क्रीनिंग के बाद परीक्षा केंद्रों में पहुंचे परीक्षार्थी

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। कोरोना काल के बीच रुहेलखंड विश्वविद्यालय की स्नातक और परास्नातक अंतिम वर्ष की परीक्षाएं मंगलवार से शुरू हो गई। कोरोना संक्रमण के चलते परीक्षार्थियों ने मास्क पहनकर परीक्षा दी।
विज्ञापन

शहर केे उपाधि महाविद्यालय और रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय में मंगलवार को तीसरी पाली में बीएससी गणित, बीएससी बॉटनी विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा केेंद्र के गेेटों पर थर्मल स्कैनर, सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई थी। परीक्षा कक्षों मेें सामाजिक दूरी का पालन कराते हुए परीक्षार्थियों को बैठाया गया था। रामलुभाई साहनी महिला महाविद्यालय के प्रभारी प्राचार्य डॉ. दिनेश चंद्र ने बताया कि मंगलवार को तृतीय पाली में 73 परीक्षार्थियों ने भाग लिया। कोई भी परीक्षार्थी गैरहाजिर नहीं रहा। उपाधि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉॅ. विनय कुमार गर्ग ने बताया कि मंगलवार को 123 परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। तीन परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे।
पूरनपुर। गन्ना कृषक स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुधीर शर्मा ने बताया कि 16 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। स्वामी एजुकेशनल महाविद्यालय के एमडी गुरभाग सिंह ने बताया कि तृतीय पॉली में 45 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। लक्ष्य डिग्री कॉलेज के अध्यक्ष रवि गुप्ता ने बताया कि बॉटनी के 15 और गणित के सात परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल हुए। गेट पर थर्मल स्कैनर से परीक्षार्थियों की जांच की गई।
विज्ञापन

बीसलपुर। राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि मंगलवार की सुबह पहली पाली में एमए द्वितीय वर्ष संस्कृत विषय के 32 और तृतीय पाली में बीएससी तृतीय वर्ष के 68 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें