फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पप्पू के परिजनों से मिले केंद्रीय राज्य मंत्री, मुद्रा लोन माफ कराने का दिया आश्वासन

विज्ञापन
कपड़ा व्यवसायी पप्पू गुप्ता के परिजनों को ढांढस बंधाने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद। संव
विज्ञापन
बिलसंडा। केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने शनिवार को नगर के बमरौली तिराहे पर हुए गोलीकांड में जान गंवाने वाले कपड़ा व्यापारी पप्पू गुप्ता के आवास पहुंचकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। केंद्रीय राज्य मंत्री ने पप्पू के बेटे श्यामू गुप्ता से बातचीत की। श्यामू ने केंद्रीय मंत्री से आर्थिक मदद की गुहार लगाई, जिसमें मुद्रा लोन माफ करने, रहने के लिए जगह और आवास की मांग रखी। इस पर जितिन प्रसाद ने मुद्रा लोन माफ कराने और आवास के लिए जगह के साथ प्रधानमंत्री आवास दिलाने का आश्वासन दिया। दुख की घड़ी में परिवार को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। पीड़ित पंकज कटियार और पप्पू गुप्ता के परिवार को पुलिस सुरक्षा देने के संबंध में भी बात की। साथ ही आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने क्या कार्रवाई की, इस बारे में सीओ से जानकारी ली। उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आदेश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें