फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: शराबी ने आपातकालीन कक्ष में मचाया उत्पात

विज्ञापन
विज्ञापन
बीसलपुर। मोहल्ला दुर्गा प्रसाद का एक घायल शनिवार की शाम मेडिकल परीक्षण कराने के वास्ते सीएचसी के आपातकालीन कक्ष में आया। वह शराब के नशे में काफी धुत था। वह गंदगी से लथपथ था। आपातकालीन कक्ष में तैनात कर्मचारियों ने उसे नहाने का सुझाव दिया। वह इस पर तैयार नहीं हुआ। उसका कहना था कि ऐसे ही हालत में उसका मेडिकल परीक्षण किया जाए। इसी मुद्दे को लेकर शराबी ने काफी देर तक उत्पात मचाया। कुछ देर बाद घायल के परिजन आ गए। परिजनों ने स्वास्थ्य केंद्र परिसर के नल पर उसे नहलवाया और उसके बाद उसका मेडिकल परीक्षण करवाया। इस बाबत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के आपातकालीन कक्ष प्रभारी रजत शर्मा ने बताया कि शराबी ने करीब आधा घंटे तक उत्पात मचाया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें