फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: गड्ढा मुक्त अभियान के तहत जिला पंचायत भरेगा छह सड़कों के गड्ढे

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। मुख्यमंत्री के गड्ढा मुक्त अभियान को लेकर जिला पंचायत भी छह सड़कों के गड्ढों को भरेगा। इसके लिए 58.56 लाख रुपये का बजट जारी किया गया है।
विज्ञापन

शासन के गड्ढा मुक्त अभियान के तहत जिला पंचायत ने अपने क्षेत्र की गड्ढा युक्त सड़कों की जांच कराई थी। इसके बाद बजट का प्रस्ताव भेजा गया था। शासन से 58.56 लाख रुपये का बजट जारी होने के बाद इसकी टेंडर प्रक्रिया को शुरू किया गया।
विज्ञापन

अपर मुख्य मुख्य अधिकारी हरमीक सिंह ने बताया इस बजट से मरौरी ब्लॉक में महुआ से रामनगरिया तक तीन किलोमीटर, पूरनपुर ब्लॉक में जमुनिया से ओडाझार मंदिर तक 1.750 किलाेमीटर, बरखेड़ा ब्लॉक में रामनगर से पड़री तक अवशेष भाग 1.66 किलोमीटर, लमौआ से पैनिया तक एक किलोमीटर, बिलसंडा ब्लॉक में जमुनिया महुआ से कासिमपुर तक 1.50 किलोमीटर दियूरिया से नहर तक 1.16 किलोमीटर पर गड्ढा मुक्त अभियान चलाया जाएगा। कुल 10.07 किलोमीटर सड़कों पर काम होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें