फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सांड़ ने वृद्धा को पटककर मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलसंडा। घर के बाहर मौजूद वृद्धा पर सांड़ ने हमला कर पटक दिया। बुरी तरह घायल वृद्धा की कुछ देर बाद मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन

थाना करेली क्षेत्र के गांव भदेगकंजा के मजरा जगन्नाथपुर निवासी वृद्धा रामलली (76) सोमवार को देर शाम घर से बाहर गई थी। इस बीच आबादी के निकट घूम रहे सांड़ ने वृद्धा पर हमला कर दिया और पटक दिया। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गईं। घर से करीब 70 कदम की दूरी पर घटना हुई।
शोर-शराबा होने पर परिजन मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक वृद्धा की मौत हो चुकी थी। इसको लेकर मौके पर हड़कंप मच गया। ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जमा हो गई। सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ रणजीत सिंह ने बताया कि सांड़ के हमले से वृद्धा की मौत हुई है, शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें