फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू गति से दौड़ता डंपर घर में घुसा

Sat, 12 Sep 2015 11:03 PM IST
Purnpur
विज्ञापन
विज्ञापन
बेकाबू गति से दौड़ रहा एक डंपर बारी बुझिया गांव निवासी तुलाराम के घर में जा घुसा। ट्रक की चपेट में आकर घर में मौजूद मेहमानी में आए 45 वर्षीय डालचंद का हाथ टूट गया। घर में रखा हजारों रुपये का सामान दबकर टूट गया। परिवार के सदस्य बाल-बाल बच गए। ग्रामीणों ने ट्रक चालक को पकड़कर गढ़वाखेड़ा पुलिस को सौंप दिया।
विज्ञापन

यह हादसा शुक्रवार रात करीब 12 बजे हुआ। तुलाराम का घर आसाम हाइवे किनारे है। उन्होंने बताया कि रात को घर में सभी सो रहे थे। इस दौरान खुटार की ओर से अनियंत्रित गति से आ रहे डंपर से चालक नियंत्रण खो बैठा, जिससे उसके घर में डंपर घुस गया। उसकी झोपड़ी, चारा मशीन, साइकिल आदि सामान दबकर टूट गया। मच्छरदानी में सो रहे तुलाराम के साले डालचंद का हाथ टूट गया। घायल डालचंद को सीएचसी ले जाया गया। यहां से उसे जिला अस्पताल रिफर कर दिया गया। तुलाराम ने बताया कि हादसे में उसके अलावा उसकी पत्नी सोमवती, पुत्र भगवानदास, पूरनलाल बाल-बाल बच गए। डंपर से कूदकर भागने की कोशिश कर रहे चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और गढ़वाखेड़ा चौकी पुलिस के सुपुर्द कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें