फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू कार ने रिक्शा व ठेले में मारी टक्कर, दो घायल

Sun, 27 Dec 2015 11:21 PM IST
plibhit
विज्ञापन
विज्ञापन
जिला अस्पताल में बेकाबू हुई एक कार ने सड़क के किनारे खड़े दो रिक्शों और एक मूंगफली के ठेले में टक्कर मार दी। जिससे रिक्शे क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे में रिक्शे पर बैठे रिक्शा चालक गांव मंगदपुर निवासी रामलखन, गौहनिया निवासी गंगाराम घायल हो गए, जबकि ठेला स्वामी को मामूली चोटें आईं हैं। गंभीर रूप से घायल दोनों रिक्शा चालकों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

हादसा रविवार की दोपहर करीब 12 बजे हुआ। थाना न्यूरिया के गांव मंगदपुर निवासी रामलखन और शहर से सटे गांव गौहनिया निवासी गंगाराम रिक्शा चालक हैं। दोनों जिला अस्पताल में लगे आरओ प्लांट के पास रिक्शा लेकर खड़े थे। पास में ही एक मूंगफली का ठेला लगा था। सीएमओ दफ्तर की ओर से आई बेकाबू कार ने रिक्शे और ठेले में टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शे पर बैठे रिक्शा चालक रामलखन और गंगाराम घायल हो गए। दोनों रिक्शे व ठेला क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर तमाम लोगों की भीड़ जुट गई। इमरजेंसी के डॉक्टर राजकुमार, फार्मेसिस्ट मुकेश राना सहित कई लोग मौके पर पहुंच गए और कार चालक की मदद से घायलों को इमरजेंसी में लाकर उपचार शुरू किया। घायलों ने पुलिस को मामले की तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें