फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: कृषि भूमि बेचने का झांसा देकर चाचा-भतीजे से 63 लाख की ठगी, आरोपी दंपती पर रिपोर्ट दर्ज

Wed, 20 May 2026 05:10 PM IST
Mukesh Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत

सार

पीलीभीत में 63 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। बदायूं के बिसौली क्षेत्र निवासी चाचा-भतीजे को कृषि भूमि का झांसा देकर ठगी की गई। पीड़ित ने आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पीलीभीत के घुंघचाई क्षेत्र में कृषि भूमि बेचने के नाम पर चाचा-भतीजे से 63 लाख रुपये की ठगी कर ली गई। जमीन न मिलने पर रुपये वापस मांगे तो आरोपियों ने टालमटोल शुरू कर दी। एसपी के आदेश पर पुलिस ने आरोपी दंपती के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

विज्ञापन


जिला बदायूं के थाना बिसौली क्षेत्र के गांव कोट निवासी अनिकेत सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा कि बरेली के विष्णुधाम कॉलोनी निवासी सतेंद्र पाल सिह उर्फ गोल्डी ने उन्हें व उसके चाचा उधम सिंह को बताया कि उसके पास घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव अभयपुर माधोपुर में साढ़े सात एकड़ कृषि भूमि बिक्री के लिए है। यह भूमि उसकी पत्नी करनजीत कौर के नाम पर है। वह भूमि को बेचना चाहता है। 

38 लाख रुपये नकदी दिए 
बताया कि अभयपुर माधोपुर में उनकी पहले से कृषि भूमि है। इस वजह से सतेंद्र पाल सिंह उर्फ गोल्डी व उसकी पत्नी से साढ़े सात एकड़ कृषि भूमि का सौदा कजरी निरंजनपुर निवासी निशान सिंह व गुरपेज सिंह के माध्यम से किया गया। उसके चाचा उधम सिंह ने अपने बैंक खातों से सतेंद्रपाल के इंडियन ओवरसीज बैंक के खाते में 25 लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके साथ ही 38 लाख रुपये उसकी पत्नी करनजीत कौर व सतेंद्र पाल को नकद दिए। 
विज्ञापन


इसके बाद बैनामा की तिथि तय हो गई, लेकिन कुछ दिन बाद आरोपी बहाने बाजी करने लगा। कह दिया उसकी पत्नी करनजीत कौर पंजाब में बीमार है। इसके बाद आरोपी दंपती कई महीनों से टालमटोल कर रहे हैं। इसी बीच पता चला कि आरोपियों ने उस भूमि को किसी अन्य को बेच दिया। धोखाधड़ी करते हुए उसके 63 लाख रुपये हड़प लिए। पुलिस ने प्रकरण की विवेचना शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें