फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: मासूम भतीजी को आवाज देकर बुलाया, फिर उससे की दरिंदगी; खुद को फंसता देख आरोपी चाचा ने फंदे से लटककर दी जान

Fri, 06 Feb 2026 12:47 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

पीलीभीत के दियोरिया कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ढाई वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म का आरोप लगने के बाद चचेरा चाचा बृहस्पतिवार रात कमरे में फंदे से लटका मिला। बच्ची की हालत गंभीर है। उसका जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस के मुताबिक, बृहस्पतिवार शाम करीब सात बजे बच्ची अपने घर के आंगन में खेल रही थी। आरोप है कि इसी दौरान उसके चचेरे चाचा ने बच्ची को आवाज देकर बुलाया और उसे घर की छत पर बने टिनशेड के पास ले गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के चीखने-चिल्लाने पर आरोपी उसे घायल अवस्था में छोड़कर चला गया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर परिजन छत पर पहुंचे, जहां बच्ची ने रोते हुए चाचा की हरकत की जानकारी दी।

करीब एक घंटे बाद आरोपी घर के कमरे में फंदे से लटका मिला। घटना का पता चलने पर गांव में फैलते ही मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी गौतम सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने तत्काल मासूम बच्ची को उपचार के लिए दियोरिया सीएचसी भिजवाया, जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
 
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना को लेकर गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। एएसपी विक्रम दहिया ने बताया कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि बच्ची के साथ उसके रिश्ते के चाचा ने दुष्कर्म किया और बाद में आत्महत्या कर ली। पुलिस गहनता से जांच कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें