पूरनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग की ब्लॉक स्तरीय एक दिवसीय मिनी बाल शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता में संकुल स्तरीय प्रतियोगिता के विजेता बच्चों ने भाग लिया। दो सौ मीटर दौड़ में कासिब और शिवानी, चार सौ मीटर में कपिल और लक्ष्मी, छह सौ मीटर में उमेश और नैंसी ने बाजी मारी। कबड्डी और खो-खो में घुंघचाई, वॉलीबॉल में पूरनपुर की टीम ने बाजी मारी। ब्लॉक की चैंपियनशिप भगवंतापुर ने जीती। जूनियर स्तर की चैंपियनशिप भगवंतापुर ने जीती।
गांव भगवंतापुर के उच्च प्राथमिक स्कूल में हुई प्रतियोगिताओं में दौड़ प्रतियोगिता का शुभारंभ खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्रा और ग्राम पंचायत प्रशासक सतीश गिरी ने झंडी दिखाकर कराया। 100 मीटर दौड़ में पताबोझी के कपिल और घुंघचाई की रितिका, 200 मीटर दौड़ में भगवंतापुर के कासिब और रघुनाथपुर की शिवानी, 400 मीटर दौड़ में पताबोझी के कपिल और लक्ष्मी ने बाजी मारी।
बालिका वर्ग की खो-खो में भगवंतापुर की हेमलता एंड पार्टी, कबड्डी में पताबोझी की प्रार्थना एंड पार्टी पहले स्थान पर रही। प्राथमिक स्तर की व्यक्तिगत चैंपियनशिप बालक वर्ग में प्राथमिक विद्यालय पताबोझी के कपिल और बालिका वर्ग में रघुनाथपुर की शिवानी ने बाजी मारी। जूनियर स्तर में 100 मीटर दौड़ में टांडा छत्रपति के करन और पताबोझी की प्रिया देवी, 200 मीटर में पूरनपुर के गुफरान, पताबोझी की अमनजोत कौर, 400 मीटर में रघुनाथपुर के उमेश कुमार, पताबोझी की मोहिनी, 600 मीटर दौड़ में रघुनाथपुर के उमेश, खीरी नौबरामद की नैंसी ने पहला स्थान पाया। कबड्डी में घुंघचाई की खुशी एंड पार्टी, खो-खो में प्रियांशु एंड पार्टी विजयी रही।
वॉलीबॉल में पूरनपुर के फरमान साबिर एंड पार्टी, गोला फेंक में पताबोझी के राहुल, लंबी कूद में घुंघचाई के कमल, धुरिया पलिया की आलिया, ऊंची कूद में सुखदासपुर के जुनैद रजा, भगवंतापुर की संजना ने बाजी मारी। जूनियर स्तर ब्लॉक की चैंपियनशिप संकुल भगवंतापुर की टीम विजेता रही। खंड शिक्षा अधिकारी अनुराग मिश्रा और अन्य ने पुरस्कृत किया। संचालन शिक्षक भूपेंद्र गंगवार ने और अध्यक्षता राष्ट्रपति पुरस्कार से पुरस्कृत सेवानिवृत्त शिक्षक बादशाह वर्मा ने की। प्राथमिक शिक्षक संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सूर्य प्रकाश गंगवार ने आभार व्यक्त किया। शिक्षक अर्जुन सिंह गंगवार, संतोष पासवान, अवनीश अवस्थी, राधाकृष्ण कुशवाह, नीराजना शर्मा, राममूर्ति मौर्य आदि शिक्षक थे।