फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: उलमा का सीओ कार्यालय गेट पर धरना, पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन

विज्ञापन
पूरनपुर में सीओ कार्यालय गेट पर धरना देकर प्रदर्शन करते उलमा व अन्य।संवाद
विज्ञापन
पूरनपुर। बंडा चौराहे पर पुलिस की मौजूदगी में युवकों में मारपीट और बचाने पर पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की के मामले में घायल चंगेज खां की मां की ओर से रिपोर्ट दर्ज न होने के विरोध में काफी संख्या में उलमा ने सीओ कार्यालय गेट पर पुलिस के खिलाफ धरना दिया।
विज्ञापन


गांव रामपुर ताल्लुके महाराजपुर निवासी चंगेज खां और भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा में सोमवार शाम को मारपीट हुई थी। चंगेज खां की मां केसर जहां ने पुलिस से शिकायत कर पुत्र को जान से मारने की नीयत से कार में डालकर ले जाने और पिटाई कर घायल करने का आरोप लगाया था।
रिपोर्ट दर्ज न होने के विरोध में मंगवार को उलमा ने कोतवाली में पहुंचकर नाराजगी व्यक्त कर आंदोलन की चेतावनी दी थी। मंगलवार को उलमा और कई अन्य लोग धरना-प्रदर्शन के लिए मोहल्ला खानकाह में एक धार्मिक स्थल के समीप एकत्र हुए थे। मगर पुलिस अफसरों के रिपोर्ट दर्ज कराने के आश्वासन पर शांत हो गए थे।
विज्ञापन

बुधवार को उलमा और अन्य लोगों ने सीओ कार्यालय गेट पर पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन किया। हाफिज नूर अहमद अजहरी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंचे चंगेज खां के परिजनों को मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद रिपोर्ट दर्ज करने की बात कहकर टरकाया गया।
उन्होंने शुक्रवार दोपहर तक का समय देकर शनिवार को फिर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी दी। बता दें कि इस मामले में भारतीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा ने एक युवती को जबरिया बाइक पर बैठाकर लेजाने और युवती की चीख-पुकार पर पहुंचने पर उनके साथ मौजूद साथी की पिटाई का चंगेज खां आदि पर लगाया था।
कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि जांच चल रही है। मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई होगी। धरना प्रदर्शन में हाफिज जाकिर खां, हाफिज असलम नूरी, हाफिज हफीज, हाफिज अरबाज, हाफिज आलम, सपा नेता हाजी लाडले, संजय खान आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें