फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बारिश में लड़खड़ाई बिजली आपूर्ति, खंभा भी गिरा

विज्ञापन
गिरा बिजली का खंभा।स्रोत:ऊर्जा निगम
विज्ञापन
पीलीभीत। बारिश से जहां लोगों को राहत मिली वहीं बिजली आपूर्ति ठप होने से परेशानी का सामना भी करना पड़ा। शहर के कई मोहल्लों में करीब दो घंटे तक आपूर्ति प्रभावित रही।
विज्ञापन

शहर में बुधवार को दूधिया मंदिर फीडर से आपूर्ति लड़खड़ा गई। जिससे करीब चार मोहल्लों में दो घंटे तक आपूर्ति ठप रही। इसके अलावा नई बस्ती, एकता नगर की आपूर्ति भी प्रभावित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा।
दोपहर बाद काला मंदिर, मोहल्ला जोशी टोला, राम विहार कॉलोनी, मोहल्ला गोपाल सिंह, मोहल्ला तुलाराम, निरंजन कुंज क्षेत्र में भी आपूर्ति प्रभावित रहने से उपभोक्ता मायूस हुए। एक स्थान पर बिजली का खंभा भी गिर गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें