फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूजीसी किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं : डॉ. एपी सिंह

Wed, 21 Oct 2026 12:24 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल के सभागार में हुए कार्यक्रम में शामिल लोग। स्रोत- आयोजक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

माधोटांडा। माधोटांडा स्थित गोमती उद्गम स्थल के सभागार में मंगलवार को अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा की ओर से शस्त्र पूजन, सरस्वती पूजन एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. एपी सिंह ने कहा कि क्षत्रिय समाज राष्ट्र और सनातन संस्कृति की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहा है। उन्होंने यूजीसी के मुद्दे पर कहा कि इसे किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम का शुभारंभ शाहजहांपुर-कटरा विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस, डॉ. एपी सिंह और राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष करन बच्चन सिंह राणा ने भगवान राम के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इसके बाद पुरोहितों ने विधि-विधान से शस्त्र पूजन कराया। समाज के लोगों ने राष्ट्र, धर्म और समाज की रक्षा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया। अतिथियों और माधोटांडा के राजवाड़ा परिवार के बुजुर्गों को माल्यार्पण व शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विधायक वीर विक्रम सिंह ने गोमती उद्गम स्थल को प्राकृतिक सौंदर्य और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने क्षेत्र के लोगों की मदद के लिए सदैव तत्पर रहने की बात कही। कार्यक्रम का संचालन कुंवर निर्भय सिंह और संतोष सिंह ने किया। समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ।
विज्ञापन

इस मौके पर पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, मझोला चेयरमैन निशांत प्रताप सिंह, राकेश प्रताप सिंह, संजीव प्रताप सिंह समेत महासभा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें