स्काउट गाइड के जिला आयुक्त सतेंद्र मोहन शर्मा ने बताया कि प्रशिक्षक अभिषेक ने राष्ट्रीय प्रशिक्षण केंद्र पंचमणी में 11 मई से शुरू हुए हिमालय उडवैज प्रशिक्षण शिविर में प्रतिभाग कर यह सफलता अर्जित की। उन्हाेंने बताया कि अभिषेक जिले के पहले ऐसे प्रशिक्षक हैं, जिन्हें रोवरिंग के क्षेत्र में हिमालय उडवैज होने का सम्मान मिला है। इससे जिले में रोवरिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम तेजी से आगे बढ़ सकेगा। उनकी इस सफलता पर जिला आयुक्त के अलावा सचिन सक्सेना, सोनू मौर्य, वीरपाल मौर्य आदि ने उन्हें बधाई दी।