बीसलपुर कस्बे में रविवार को किन्नरों ने दो युवकों को पकड़ लिया। उन पर किन्नरों के नाम से वसूली करने का आरोप लगाया। उनकी पिटाई करने के बाद निर्वस्त्र कर जुलूस निकाला।
पीलीभीत के बीसलपुर कस्बे में रविवार को मंगलामुखियों (किन्नर) ने उनके नाम से वसूली करने का आरोप लगाकर दो युवकों को पकड़ लिया। जमकर पिटाई करने के साथ ही निर्वस्त्र कर उनका जुलूस भी निकाला। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले आई। उनसे पूछताछ की गई।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि दोनों युवक किन्नरों के भेष में उगाही कर रहे थे। सूचना पर पहुंचे स्थानीय मंगलामुखियों ने उन्हें पकड़ लिया। मौके पर ही उनकी जमकर पिटाई की। निर्वस्त्र कर उनका जुलूस निकाला। हंगामा होता देख बड़ी संख्या में लोग जुट गए। किसी ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस दोनों पक्षों को कोतवाली ले आई।
पुलिस ने अभी संबंध में कोई अभियोग पंजीकृत नहीं किया है। पकड़े गए दोनों युवक बाहरी बताए जा रहे हैं। अपराध निरीक्षक विनोद कुमार शर्मा ने बताया कि दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।