सपा कार्यालय के पास हुआ दूसरा हादसा
दूसरा हादसा बीसलपुर-बरेली हाईवे पर सपा कार्यालय के पास हुआ। कोतवाली क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर भजा निवासी स्वर्गीय अनिल कुमार का 25 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार शनिवार रात करीब 12 बजे बीसलपुर का रामलीला मेला देखकर बाइक से घर लौट रहा था।
उसके बाबा नत्थू लाल गंगवार के अनुसार, हाईवे पर नगर से करीब एक किलोमीटर दूर सपा कार्यालय के पास उसकी बाइक असंतुलित होकर सड़क किनारे दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
परिजन उसे बरेली के एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। शव घर पहुंचने पर परिवार में मातम छा गया। दोपहर में गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार कर दिया गया। अभिषेक परिवार का इकलौता भाई था। उसकी मां सुनीता देवी और बहनों का रो-रोकर खराब हाल है।
सीओ राहुल पांडेय ने बताया कि दोनों मामले में कोतवाली पुलिस को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।