बीसलपुर। दो महिलाओं ने मेडिकल परीक्षण कराने से इन्कार कर दिया। इस बात की पुष्टि स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. लेखराज गंगवार ने की है।
एक विवाहिता ने तीन लोगों के विरुद्ध गाली-गलौज और मारपीट करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई। कोतवाली पुलिस ने विवाहिता को महिला पुलिस के साथ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। पुलिस की ओर से भेजे गए मेमो में कहा गया कि विवाहिता का वाह्य और आंतरिक मेडिकल परीक्षण किया जाए। स्वास्थ्य केंद्र की डॉ. उज्जमा अख्तर ने पहले विवाहिता का वाह्य परीक्षण किया। इसके बाद आंतरिक परीक्षण कराने के लिए कहा। विवाहिता ने इससे इन्कार कर दिया।
इधर एक अन्य मामले में थाना न्यूरिया पुलिस ने एक सप्ताह पूर्व बहला-फुसलाकर लेजाई गई युवती को रविवार को न्यूरिया थाना क्षेत्र से बरामद किया। न्यूरिया पुलिस युवती को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बीसलपुर लाई। यहां उसने मेडिकल कराने से इन्कार कर दिया। संवाद