फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: देवहा नदी में डूबने से दो ग्रामीणों की मौत

विज्ञापन
मृतक प्रेमराज फाइल फोटो।
विज्ञापन
पीलीभीत/बरखेड़ा। शहर से सटे नाकूड़ और बरखेड़ा क्षेत्र के रायपुर में दो ग्रामीणों की देवहा नदी में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को नदी से बाहर निकलवाया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव नाकूड़ निवासी सहदेव ने बताया कि उनके पिता शोभा राम (60) पुत्र छेदा लाल बुधवार सुबह करीब आठ बजे पशुओं को घास चराने के लिए घर से गए थे। गांव के निकट बह रही देवहा नदी के रास्ते से गुजरते समय अचानक गहरे पानी में जाने से वह बह गए। दोपहर बाद पिता की गैरमौजूदगी में पशु घर लौट आए।
इस पर परिजन चिंतित हुए। ग्रामीणों की मदद से उनकी तलाश शुरू की गई। इसपर देवहा नदी से गुजरने वाले रास्ते पर जाकर देखा तो उनका डंडा पड़ा मिला। नदी में तलाश की गई। तीन घंटे बाद नदी से वृद्ध का शव बरामद हो गया। सूचना के बाद पुलिस पहुंची। पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

दूसरी घटना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव रायपुर में हुई। गांव निवासी प्रेम राज (55) पुत्र जैमल प्रसाद बृहस्पतिवार सुबह नौ बजे पशुओं को चराने के लिए गांव के पड़ोस में बह रही देवहा नदी के किनारे गए थे। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी के गहरे पानी में बह गए। उनके चिल्लाने पर आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण मौके पर पहुंचे।
सूचना के बाद परिजन भी पहुंच गए। इसके बाद ग्रामीणों ने नदी में तलाश शुरू की। दो घंटे बाद ग्रामीण के शव को बाहर निकाला गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के तीन भाई थे। उसकी शादी नहीं हुई थी।

मृतक प्रेमराज फाइल फोटो।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें