फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: धोखाधड़ी कर मकान हड़पने, मारपीट, तोड़फोड़ और धमकाने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
पूरनपुर। धोखाधड़ी कर मकान हड़पने, दो साथियों के साथ घर में घुसकर बीमार पिता और दादी की पिटाई कर रुपये छीनने, धमकाने के मामले में पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर गांव सिरसा निवासी अरशद खां की ओर से उसकी चाची और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन


गांव सिरसा निवासी अरशद खां ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि उसकी दादी साबरी बेगम उसकी चाची अकीला बेगम के पास रहतीं थी। दादी की कृषि भूमि जबरिया उसकी चाची ने अपने नाम करा ली। इसके बाद दादी को प्रताड़ित किया जाने लगा। तब वह दादी को अपने घर ले आया।
बाद में दादी ने अपनी कृषि भूमि उसके पिता यूनुस के नाम करा दी। आरोप है कि जानकारी पर उसकी चाची ने दादी का सारा सामान, मकान हड़प लिया। साथ ही उसे झूठे मुकदमा में फंसाने की धमकी दी।
विज्ञापन

13 अक्तूबर 2023 को चाची ने दो साथियों के साथ घर में घुसकर उसके बीमार पिता और बीमार दादी की पिटाई की। तोडफ़ोड़ की और उससे 15 हजार रुपये छीन लिए। उसके भाई और गवाह को झूठे मुकदमा में फंसाने की धमकी दी। कोतवाल राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर अरशद खां की ओर से उसकी चाची अकीला बेगम और दो अन्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें