फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो ट्रकों की भिड़ंत में दो चालक घायल

Mon, 17 Aug 2015 11:28 PM IST
Brkedha
विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे में मुख्य मार्ग पर सोमवार को प्रात: दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर में एक ट्रक का चालक क्षतिग्रस्त ट्रक में बुरी तरह फंस गया। जिसे बमुशकिल रहागिरों ने बाहर निकाला। टक्कर होने से दोनों ट्रक चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें जिला मुख्यालय स्थित अस्पताल रेफर किया गया है। टक्कर होने से दोनों वाहन भी काफी क्षतिग्रस्त हो गए तथा मार्ग अवरुद्ध होने के कारण करीब पांच घंटे यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

थाना कोतवाली बीसलपुर के ग्राम टिकरी माफी निवासी चालक लालबहादुर ट्रक में अपने यहां स्थित एक आढ़त से गेहूं भरकर सोमवार को प्रात: करीब साढे़ चार बजे पीलीभीत जा रहा था। कसबा स्थित बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैक के समीप पीलीभीत की ओर से बजरी लेकर आ रहे ट्रक से उसके ट्रक की जोरदार टक्कर हो गई। इसके चलते दोनों ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो सड़क पर ही बंद हो गए। इस हादसे में दोनों ट्रक चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इसमें गेहूं भरे ट्रक का चालक तो बुरी तरह फंस गया जिसे बमुश्किल बाहर निकाला गया।
दोनों घायलों को कस्बा स्थित पीएचसी पर भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने बताया कि एक ट्रक चालक थाना कोतवाल बीसलपुर के ग्राम टिकरी माफी निवासी लाल बहादुर (30) व दूसरा बरेली के थाना भुता के ग्राम श्रीराम खजुरिया निवासी सुनील कुमार (29) है। दोनों की हालत गंभीर होने पर जिला मुख्यालय रेफर किया गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों के सड़क पर होने के कारण काफी देर जाम लगा रहा। ट्रकों को अनलोड कर उन्हें हटाने के बाद ही मार्ग पर आवागमन सुचारु हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें