सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव धनेगा के समीप पलटी कंबाइन।स्रोत:राहगीर
पूरनपुर। ओवरटेक की कोशिश में असम हाईवे पर दो ट्रक आपस में टकरा गए। हादसे में एक ट्रक चालक सहित तीन लोग घायल हुए। ट्रक चालक को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहीं थाना सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में कंबाइन पलटने से चालक घायल हो गया।
रविवार सुबह करीब 9:30 बजे असम हाईवे पर गांव उदयकरनपुर के समीप एक-दूसरे को ओवरटेक करने के चक्कर में दो ट्रक आपस में भिड़ गए। हादसे में ट्रक चालक जयपुर के शहपुरा निवासी प्यारे लाल (46) गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को सीएचसी लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
प्यारे लाल ने बताया कि हादसे में घायल दो अन्य लोगों को घटनास्थल से ही जिला अस्पताल ले जाया गया। वहीं कंबाइन पलटने की घटना सेहरामऊ उत्तरी थाना क्षेत्र के गांव धनेगा के समीप हुई। कंबाइन पलटने से चालक शफीक घायल हो गया। उसके दो साथियों के भी हल्की चोटें आईं। कंंबाइन पलटने से बड़ा हादसा बाल-बाल बच गया।