खास बात यह है कि पीलीभीत टाइगर रिजर्व की पहचान अब केवल बाघों के संरक्षण तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि वन्यजीव पर्यटन के क्षेत्र में भी इसकी लोकप्रियता बढ़ रही है। एक साथ दो बाघों के दिखाई देने का वायरल वीडियो भी इसी रोमांच को बयां कर रहा है। इससे वन्यजीव प्रेमियों के बीच पीटीआर को लेकर उत्सुकता और बढ़ने की उम्मीद है।
डीएफओ मनीष सिंह के अनुसार पर्यटकों की बढ़ती आमद उत्साहजनक है। सैलानियों को जंगल सफारी के दौरान निर्धारित नियमों का पालन करने और वन्यजीवों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील की जाती है।