फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सुनगढ़ी और न्यूरिया से दो किशोरियां लापता, रिपोर्ट

Sat, 14 Mar 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। सुनगढ़ी और न्यूरिया थाना क्षेत्र में दो किशोरियों के लापता होने के मामले में रिपोर्ट दर्ज की गई है। थाना सुनगढ़ी क्षेत्र की एक कॉलोनी निवासी महिला ने सुनगढ़ी थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 11 मार्च को उसकी 14 वर्षीय पुत्री घर से बिना बताए कहीं चली गई। काफी तलाश करने पर उसका कोई सुराग नहीं लगा। बाद में जानकारी मिली कि बीसलपुर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बख्तावर लाल निवासी आशीष उसे फुसलाकर अपने साथ ले गया है। वहीं एक अन्य मामले में थाना न्यूरिया क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने न्यूरिया थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 12 मार्च को दोपहर करीब एक बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री को ग्राम बार नवादा निवासी ओमेंद्र कुमार अपने साथी सोहनलाल की मदद से फुसलाकर ले गया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें