फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: पचपेड़ा में बाघिन के साथ तीन शावकों की निगरानी के लिए लगाईं दो टीमें

Sat, 15 Jul 2023 11:33 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
कलीनगर। तहसील क्षेत्र के गांव पचपेड़ा में जंगल से सटे खेत में बाघिन के साथ तीन शावक देखे जाने का वीडियो वायरल होने के बाद टाइगर रिजर्व प्रशासन सतर्क हो गया है। रेंजर के निर्देश पर दो टीमें निगरानी में जुटी हैं। शनिवार को भी टीम क्षेत्र में मौजूद रही, लेकिन शुक्रवार रात से बाघों की कोई चहलकदमी नहीं दिखी।
विज्ञापन

बराही रेंज से सटे पचपेड़ा गांव में बृहस्पतिवार शाम तीन शावकों के साथ जंगल से बाहर निकली बाघिन की चहलकदमी देखी गई थी। करीब दस मिनट तक चहलकदमी के बाद कुनबा जंगल की ओर लौट गया था। दूरी बनाकर क्षेत्रीय किसानों ने वीडियो बनाया था। रात को गांव की सीमा में ही एक मवेशी को मार डाला था।
शुक्रवार को वीडियो वायरल होने के बाद बराही रेंज प्रशासन सतर्क हो गया है। दो टीमों को निगरानी के लिए लगाया गया। शुक्रवार शाम से ही टीमें क्षेत्र में सक्रिय हो गईं थीं। रेंजर अरुण मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि टीमें लगातार निगरानी में जुटी हैं। फिलहाल कोई गतिविधियां नजर नहीं आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें