फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बैंक से रुपये निकलने गए अधेड़ को नशा देकर लूटा

Sat, 15 Jul 2023 11:32 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। थाना बरखेड़ा क्षेत्र के गांव पिपरिया मंडन निवासी जगन्नाथ शुक्रवार को कस्बे की बैंक से रुपये निकालने गए थे। उसी वक्त नशा देकर उनसे रुपये लूट लिए गए। वह इंटर कॉलेज के पास बेसुध पड़े मिले। घटना की तहरीर थाना पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन

गांव पिपरिया मंडन के रहने वाले रामबहादुर ने बताया कि उनके पिता जगन्नाथ शुक्रवार दोपहर लगभग 12 बजे बैंक से रुपये निकालने गए थे। देर शाम तक वापस न आने पर उनकी तलाश शुरू की, लेकिन कोई पता नहीं चला। शनिवार को जानकारी मिली कि पंडित देवदत्त शर्मा इंटर कॉलेज के पास वह बेहोशी की हालत में पडे हैं। उन्हें बरखेड़ा सीएचसी में भर्ती कराया। हालात गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। रामबहादुर ने मामले की तहरीर थाने में दी है। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया है कि जगन्नाथ के होश में आने पर उनसे पूछताछ की जाएगी, तभी घटना के बारे में जानकारी मिल सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें