फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: घर से जेवरात चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
न्यूरिया। थाना क्षेत्र के मोहल्ला ठेरा निवासी कोमिल के घर से सोने के जेवर चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी किया गया सोने का पेंडल और पाजेब भी बरामद कर ली है।
विज्ञापन

पीड़ित कोमिल ने थाना न्यूरिया में दी तहरीर में बताया कि शहर के मोहल्ला खुदागंज निवासी अनिल और आवास विकास कॉलोनी निवासी गोविंद उसके घर आए थे। इसी दौरान मौका पाकर दोनों आरोपियों ने घर में रखे सोने का पेंडल और पाजेब चोरी कर लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपियों को शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घर पर पहुंचने के दौरान जब महिला चाय बनाने के लिए रसोई में चली गई थी। इसी का फायदा उठाकर आरोपियों ने सेफ में रखे जेवर निकालकर अपनी जेब में रख लिए और फरार हो गए। थाना प्रभारी सुभाष मावी ने बताया कि आरोपियों के पास से चोरी के जेवरात बरामद कर लिए गए। मामले में नियमानुसार आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें