फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: दो पक्षों में हुई मारपीट, तालाब में डुबाने का प्रयास

Tue, 10 Nov 2026 11:35 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
बरखेड़ा। दो पक्षों में पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि महिला के पुत्र को तालाब में डुबाने का प्रयास किया। क्षेत्र के गांव अलियापुर की रहने वाली रेशमा ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि नौ नवंबर की शाम करीब नौ बजे उनका बेटा करन गांव में बने कूड़ेदान के पास खड़ा था, जहां कुछ लोग ताश खेल रहे थे। उसी दौरान गांव के ही सुरेंद्र, आदेश, नेपाल और प्रेमपाल वहां पहुंचे और करन से वहां खड़े होने पर विवाद करने लगे। आरोप है कि विरोध पर उक्त लोगों ने बेटे करन को पीटा और तालाब में डुबाने का प्रयास किया। हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय ने बताया कि पुलिस ने तहरीर के आधार पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें