फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बाग में जुआ खेलते चार आरोपी गिरफ्तार, 3900 रुपये बरामद

Tue, 10 Nov 2026 11:29 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
जहानाबाद। थाना पुलिस ने सूचना के आधार पर सिद्धबाबा मंदिर के पीछे स्थित बाग में छापा मारकर जुआ खेलते चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से ताश के पत्ते और 3900 रुपये बरामद किए। थाने में तैनात उपनिरीक्षक पुष्पेंद्र सिंह ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि नौ नवंबर को पुलिस टीम ने बाग में छापा मारा था। मौके से ग्राम कनाकोर निवासी विशाल शर्मा, सर्वेश, लाखन सिंह और कालीचरन को जुआ खेलते पकड़ा गया। सीओ सदर नताशा गोयल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें