फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो क्रय केंद्र बंद, 19 नए खोले गए

Mon, 17 Apr 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो /पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
 गेहूं का लक्ष्य हासिल करने को प्रशासन हरसंभव प्रयास में जुटा है, लेकिन लक्ष्य हासिल होता नजर नहीं आ रहा। प्रशासन ने शून्य खरीद होने पर क्रय केंद्रों को बंद कर 19 नए क्रय केंद्रों को मंजूरी दी है। इससे जिले में गेहूं क्रय केंद्रों की संख्या 106 हो गई है। जिले में गेहूं खरीद के लिए इस बार शासन ने 3.72 लाख मीट्रिक टन लक्ष्य दिया है। जबकि इसके लिए इस बार मात्र 89 क्रय केंद्र खोले गए थे। इन केंद्रों पर भी गेहूं की खरीद आशा के अनुरूप नहीं हो पा रही है। कई केंद्रों पर खरीद की शुरूआत ही नहीं हुई। जबकि कुछ पर औपचारिकता निभाई जा रही है। इस पर डीएम की अध्यक्षता में एक दिन पूर्व देरशाम खरीद से जुड़े अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें जिले में दो क्रय केंद्रों एनसीसीएफ के रसूला और पीसीयू के गुलड़िया बलकरनपुर में खरीद शून्य पाई गई। खरीद शुरू होने के बाद 15 दिन बाद भी खरीद शून्य होने पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त की और दोनों क्रय केंद्रों को बंद करने के निर्देश दिए। बैठक में विभिन्न क्रय एजेंसियों से प्राप्त नए क्रय केंद्रों के प्रस्ताव भी रखे गए। इस पर चर्चा के बाद 19 नए क्रय केंद्रों को स्वीकृति प्रदान की गई।    
विज्ञापन

    यहां खुलेंगे नए क्रय केंद्र     
एसएफसी का बिलंदपुर अशोक, कजरी निरंजनपुर, गोरा व नरायनपुर पूरनपुर, एफसीआई का बीसलपुर मंडी व बिलसंडा के घनश्यामपुर, पीसीएफ के अमृता, जसोली दीवाली, रसियाखानपुर, गयासपुर, न्यूरिया, बिलहारा बालपुर, घुंघचैइया, खरगापुर, सिंहपुर, दिलावरपुर, घाटमपुर, एनसीसीएफ का घुंघचैइया एट पस्तारकुईयां एवं पीसीयू का धर्मापुर।        
विज्ञापन

अब तक खरीदा 1600 एमटी गेहूं      
जिले में पहली अप्रैल से चल रही खरीद में अब तक माऋ 1600 मीट्रिक टन गेहूं की खरीदा जा सका है। वहीं मंडी में अब तक 13 हजार एमटी आवक हो चुकी है।      
     
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें