बीसलपुर। योद्धा स्पोर्ट्स अकादमी के खिलाड़ी समीर पटेल और फ्रूटी मौर्य का 13 अप्रैल को दिल्ली के ताल कटोरा स्टेडियम में होने वाली अंतरराष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। दोनों खिलाड़ी काफी दिनों से अभ्यास में जुटे थे। अकादमी के अमित सिन्हा ने बताया कि चयनित खिलाड़ी 12 अप्रैल को दिल्ली रवाना होंगे। संवाद