फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: बढ़ रहा तापमान, स्कूलों का समय कम करने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत। रोजाना तापमान बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी भी जारी हो चुकी है, लेकिन बेसिक स्कूलों का समय अब तक सुबह आठ से दोपहर दो बजे तक ही है। स्कूलों का समय कम करने को लेकर ज्ञापन भी दिए गए हैं। इसके बाद भी अधिकारी खामोश हैं।
विज्ञापन

बेसिक स्कूलों का समय अभी सुबह आठ बजे से दोपहर दो बजे तक है। अप्रैल के पहले सप्ताह से तापमान में तेजी से बढोतरी हो रही है। दिन में गर्म हवा भी चल रही है। स्कूल आने वाले विद्यार्थियों को छुट्टी के बाद घर जाने में काफी परेशानी होती है। वहीं जिले के करीब 24 स्कूलों में बिजली की व्यवस्था न होने से विद्यार्थी कक्षा में भी गर्मी से बेहाल होते हैं।
लगातार बढ़ रहे तापमान को लेकर शिक्षक संघ की ओर से अधिकारियों को समस्या बताकर समय में बदलाव की मांग की जा चुकी है। कहा गया था कि स्कूल का समय सुबह 7:30 से 12:30 बजे तक किया जाए।
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष लाल करन ने बताया कि बढ़ते तापमान से विद्यार्थियों को काफी परेशानी हो रही है। अवकाश के बाद तेज धूप बच्चों को परेशान करती है। इसको लेकर मांग की जा चुकी है। अब फिर से ज्ञापन दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें