फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सियार के हमले में दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/अमरिया। जनपद में सियार के हमलों की घटनाएं जारी हैं। शुक्रवार रात तहसील क्षेत्र के दो गांवों में सियार ने हमला कर किशोर समेत दो लोगों को घायल कर दिया। घायलों का क्षेत्रीय अस्पताल में उपचार कराया गया। चर्चा है कि गुस्साए ग्रामीणों ने सियार को घेर कर मार डाला।
विज्ञापन

जनपद में जहानाबाद, बरखेड़ा, सेहरामऊ उत्तरी क्षेत्र में सियार के हमलों की घटनाएं सामने आईं थीं। जहानाबाद क्षेत्र में एक सियार को ग्रामीणों ने घेरकर मार भी दिया था। शुक्रवार रात एक सियार अमरिया क्षेत्र के दो गांवों में हमलावर हुआ। पहली घटना न्यूरिया कॉलोनी में हुई। यहां गांव निवासी दिवास सरदार (22) किराने की दुकान को बंद कर रहे थे। इस दौरान अचानक पहुंचे सियार ने उनपर हमला कर दिया। शोर शराबे पर सियार भाग गया।
इसके बाद वह बनपुरी पिंजरा गांव में पहुंचा और सुनील मौर्या (12) पर भी हमला कर दिया। शोर शराबे पर एकत्र हुए ग्रामीणों ने सियार की घेराबंदी कर ली। चर्चा है कि ग्रामीणों ने सियार को पीटकर मार डाला। क्षेत्रीय वन्यजीव प्रभारी सोनी सिंह ने बताया कि सियार के हमले में दो लोग घायल हुए हैं। जानकारी के बाद टीम ने मौके पर पहुंचकर निगरानी बढ़ा दी है। सियार को मारने की पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें