फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: अलग-अलग हादसों में इंजीनियर समेत दो की मौत

Sun, 16 Mar 2025 12:23 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पीलीभीत
विज्ञापन
विज्ञापन
पीलीभीत/ मझोला। होली पर हुए अलग-अलग हादसों में आईआईटी इंजीनियर समेत दो युवकाें की मौत हो गई। जबकि 20 से अधिक लोग घायल हुए। शहर में एक के अलावा न्यूरिया, अमरिया, बीसलपुर और बरखेड़ा क्षेत्र में भी हादसे हुए। हादसे में मौत की सूचना से परिवार में होली की खुशियां मातम में बदल गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को एक हादसा शहर के टनकपुर हाईवे पर जिला अस्पताल गेट के निकट हुआ। दोपहर करीब 12 बजे जिला अस्पताल गेट के निकट स्कूटी अचानक अनियंत्रित होकर फिसल गई। स्कूटी पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद राहगीरों की मदद से घायल को जिला अस्पताल भिजवाया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक की पहचान शहर के बेनहर कॉलेज के निकट सिविल लाइन निवासी विवेकानंद 30 पुत्र विजय पाल सिंह के रूप में हुई।
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। विवेकानंद आईआईटी इंजीनियर थे और नोएडा में एक कंपनी में नौकरी कर रहे थे। उनके पिता विजय पाल सिंह सीतापुर जनपद में दमकल विभाग में उपनिरीक्षक के पद तैनात हैं। कोतवाल राजीव कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन

इसके अलावा पीलीभीत-टनकपुर हाईवे पर खटीमा क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार को कार और बाइक की भिंड़त में बाइक सवार नानकमत्ता क्षेत्र के बंगाली कॉलोनी निवासी विश्वजीत विश्वास (22) पुत्र गोपाल की मौत हो गई। जबकि बाइक पर सवार दो अन्य माधव राय व शानू बाला भी घायल हुए हैं। हादसे में कार चालक हितेश भाटिया निवासी कस्बा मझोला भी घायल हुए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक सवार मझोला से पालीगंज की ओर जा रहे थे। थाना प्रभारी रूपा विष्ट ने बताया कि शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
अलग-अलग हादसों में नौ लोग हुए घायल
अमरिया। बीते दो दिनों में अलग-अलग हादसों में नौ लोग घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इसमें नेशनल हाईवे पर बृहस्पतिवार शाम बड़ेपुरा गुरुद्वारा के पास हादसा हुआ। कार और ट्रक की भिंड़त हो गई। इसमें कार सवार सुनगढ़ी क्षेत्र के लालपुरिया गांव निवासी जानकारी प्रसाद, बृजेश, दीपक व शिवनगर लालपुर निवासी अंकित, अनमोल घायल हो गए। इसके अलावा बाइक से गिरने से उत्तराखंड के रुद्रपुर निवासी आकाश घायल हो गए। गांव बिलासपुर निवासी मोहन स्वरूप व उनकी पत्नी नन्नी देवी कस्बा अमरिया आते समय ई-रिक्शे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गईं। इसके अलावा जहानाबाद क्षेत्र के पंचोली गांव निवासी जमुना प्रसाद की पत्नी विद्या देवी बाइकों की भिंड़त में घायल हो गई। घायलों को सीएचसी के बाद जिला अस्पताल भेजा गया। संवाद




हादसे में बाइक सवार हुआ घायल



बीसलपुर। कस्बा दियोरिया निवासी अनिल कुमार गुप्ता शुक्रवार को देर शाम नगर से बाइक चलाकर अपने घर जा रहे थे। मानपुर चौराहे के पास हुए हादसे में वह घायल हो गए। घायल को बरेली के लिए रेफर कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें