बीसलपुर। कोतवाली क्षेत्र के तीन स्थानों पर बृहस्पतिवार को हुए सड़क हादसों में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
कोतवाली के गांव लौंगहा निवासी वीरपाल बुधवार को देरशाम बाइक से गांव जा रहे थे। बाइक पर उनकी पत्नी नन्हीं देवी भी थीं। रास्ते में कासिमपुर मोड़ पर पीछे से आई तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर नन्हीं देवी गंभीर रूप से घायल हो गईं। मोहल्ला शास्त्रीनगर निवासी रामपाल बृहस्पतिवार को बाइक से बारह पत्थर चौराहे पर जा रहे थे।
रास्ते में बड़े चौराहे पर सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर वह घायल हो गए। तीसरे घटना में गांव कितनापुर निवासी अशोक कुमार बाइक से अपने गांव लौट रहे थे। रास्ते में रपटुआ पुल पर सामने अचानक आए छुट्टा पशु को बचाने की कोशिश में वह गिरकर घायल हो गए। घायलों को सीएचसी में भर्ती कराने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। संवाद