फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: सियार के हमले में बालक समेत दो लोग घायल

विज्ञापन
सियार के हमले से घायल फरमान। स्रोत:ग्रामीण
विज्ञापन
जहानाबाद। जनपद में सियार के हमले रुकने का नाम नहीं ले रहे। बुधवार सुबह आबादी क्षेत्र में घुसे सियार ने बालक समेत दो लोगों को जख्मी कर दिया। घटना के बाद गांव में दहशत फैल गई। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन

सियार के हमले की घटना थाना क्षेत्र के गांव बसंतपुर में हुई। गांव निवासी मियां खां (50) बुधवार की सुबह करीब पांच बजे गांव के निकट खेत पर जा रहे थे। इस दौरान झाड़ियों से निकले सियार ने उनपर हमला कर दिया।
दूसरी घटना पड़ोस के ही गांव मुरसैना बख्श में हुई। यहां खेतों के रास्ते जा रहे गांव के ही फरमान (15) पर सियार ने हमला कर दिया। इससे किशोर जख्मी हो गया। दोनों घायलों का सीएचसी में उपचार कराया गया। ग्रामीणों का कहना है कि सियार के हमले लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे क्षेत्र में दहशत है।

सियार के हमले से घायल फरमान। स्रोत:ग्रामीण

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें