फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान खरीद : पीसीएफ समेत तीन एजेंसियों का नहीं खुला खाता

विज्ञापन
पीलीभीत की मंडी समिति में होती धान खरीद। संवाद
विज्ञापन
पीलीभीत। जिले में धान खरीद शुरु हुए 15 दिन बीत चुके हैं, बावजूद इसके अब तक खाद्य विभाग और भारतीय खाद्य निगम के क्रय केंद्रों पर धान खरीद में तेजी नहीं आई है। पीसीएफ, यूपीएसएस और मंडी समिति के क्रय केंद्रों को छोड़कर अन्य पर मात्र 2914 क्विंटल धान ही खरीदा जा सका है।
विज्ञापन


जिले में पहली अक्तूबर से धान की सरकारी खरीद शुरू हुई थी। इसके लिए 135 क्रय केंद्र खोले गए थे। हालांकि शुरुआती दौर में किसी भी क्रय केंद्र पर खरीद नहीं हो सकी थी। इसको लेकर जिम्मेदार खरीद शुरू कराने में लग गए थे। खरीद के 15 दिन बीतने के बाद भी अभी खोले गए सभी 135 क्रय केंद्रों में महज 32 क्रय केंद्र ही सक्रिय हो सके हैं। इसमें खाद्य विभाग के सभी केंद्र शामिल हैं।
इसके अलावा पीसीयू के स्वीकृत 27 क्रय केंद्रों में तीन पर ही खरीद शुरु हो सकी है। भारतीय खाद्य निगम के तीन क्रय केंद्रों पर एक पर खरीद हो सकी है। इसके अलावा पीसीएफ के मंजूर 32 क्रय केंद्रों और यूपीएसएस के 37 क्रय केंद्राें पर कहीं भी खरीद शुरू तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

डिप्टी आरएमओ विजय कुमार ने बताया कि खाद्य विभाग के सभी क्रय केंद्र सक्रिय हैं। अब तक सभी एजेंसी के स्वीकृत 135 क्रय केंद्रों में 32 सक्रिय हैं। अब तक जिले में 2914 क्विंटल की ही खरीद हो सकी है। केंद्रों पर सभी क्रय केंद्र प्रभारी और जिला प्रबंधकों को निर्देश दिए गए हैं कि वे धान खरीद में तेजी लाएं। क्षेत्र के किसानों को धान लाने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें